गया से आशीष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
गया: युवा जदयू के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने गया जिले के सभी प्रखंडों के वर्तमान और पूर्व अध्यक्षों की संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में जिलाध्यक्ष ने सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं को कोरोना वैक्सीन लेने की अपील की साथ ही श्री गौरव ने कहा कि हम तमाम कार्यकर्ता बन्धु जगह जगह जाकर टीकाकरण करने के लिए सभी से अपील करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सन्देश को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 6 माह के अंदर 6 करोड़ लोगों का टीकाकरण कराया जाएगा ऐसे में हमसभी कार्यकर्ता की इसमे अहम भूमिका होनी चाहिए साथ ही सबसे पहले हम सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हैं कि वो खुद टीका लें और अपने पूरे परिवार का टिकाकरण कराएं ताकि इस बीमारी से सभी सुरक्षित रह सकें। श्री गौरव ने आगे बताया कि राज्य में एक मई से 18 साल और इससे ऊपर के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाने का काम जारी है।गौरतलब है कि बिहार में कोरोना के मामले लगातार गिराव देखा जा रहा है, जो सूबे के लिए बेहतर साबित हो रहा है।कुमार गौरव ने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारी से कहा है कि पार्टी के विस्तार के लिए सभी लोग मिलकर यह तय कर लेंगे की किसे कौन सी जवाबदेही दी जाए ताकि पार्टी बेहतर तरीके से कम कर सके हम सभी कार्यकर्ता हैं हमारा दायित्व है कि राज्यहित् और देशहित में कार्य करें ताकि हमारी भूमिका आपसी मिल्लत को अक्षुण्ण बनाये रखने में कारगर साबित हो।इस बैठक की अध्यक्षता युवा जदयू के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने की, जबकि बैठक का संचालन लोक सभा प्रभारी अंकित कुमार कर्णने किया। इस बैठक में दीवाकर कुमार , उत्तम कुशवाहा,दिनेश यादव,मनोज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
Post a Comment