Top News

जीविका दीदियों ने वेक्सीनेशन के प्रति लोगों को किया जागरूक

Purnia news
पूर्णिया: अहिल्या जीविका महिला संकुल संघ दमैली कार्यालय में 18 से 44 वर्ष के सभी जीविका दीदी एवं सदस्यों को जागरूक किया एवं  covid-19 का पहला टिका दिलवया गया। इस मौके पर सभी से अपील किया गया की अपने आसपास के इलाकों में कोविड का वैक्सीन ले क्योंकि यह पूरी तरह सुरक्षित है, कोरोना से जंग जितने के लिए वैक्सीन ही विकल्प है। वैक्सीन हमारे शरीर को वायरस से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है
 मौके पर अहिल्या सीएलएफ के जीविका कर्मी को पांच पंचायत में जाकर वेक्सीनेशन जागरूकता के लिए कार्य सौंपा गया। पंचायतों में दमैली, चंपावती, सरसी, पारसमणी एवं चिकनी डुमरिया  शामिल हैं। इस कार्य को सफल बनाने के लिए सुनिता कुमारी सामुदायिक सम्यक मृत्युंजय कुमार सिंह सामुदायिक समन्यवक, अध्यक्ष लक्ष्मी देवी  लेखापाल राजकुमार ठाकुर, लड्डू  कुमार, एएनएम कुमारी मंजू , एएनएम सुमन भारती, फेसिलेटर इंद्रमाला देवी, सीएलएफ मुख्य लेखपाल श्याम रमन राम आदि शामिल है जानकारी देते हुए डॉक्टर एस पी सिंह ने बताया की अच्छे स्वास्थ्य के लिए वैक्सीन जरूरी है, अफवाह को खत्म करना हमारी जिम्मेदारी है तभी कोरोना हारेगा ओर देश जीतेगा।  जीवन अनमोल है इसे बीमारी से बचाने के लिए वैक्सीन अतिआवश्यक है।  इस मौके पर सैकड़ो जीविका कर्मी ने वैक्सीन लगवाकर कोरोना मुक्त भारत का संकल्प लिया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post