Katihar news
कटिहार: मौसेरे भाई के द्वारा नशीला दवा खिलाकर बहन के साथ 9 दिनों तक दुष्कर्म की घटना का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर पीड़िता के परिजन ने पुलिस अधीक्षक अररिया, पुलिस अधीक्षक रेल कटिहार, पुलिस महानिरीक्षक पूर्णिया एवं पुलिस महानिदेशक बिहार पटना को आवेदन दिया है। मामले को लेकर पीड़िता ने बताया कि 15 मई को कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के मैथिल टोला निवासी मौसेरा भाई अभय कुमार रंजन उनके घर बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने अपनी पत्नी का बीमारी का बहाना बनाकर पीड़िता को ले जाने की बात कही। जिस पर पीड़िता की मां ने अपने छोटे बेटे के साथ उसे दो-चार दिनों के लिए घर जाने दिया। लेकिन अभय रंंजन उसे अपने घर ना ले जाकर अररिया जिलेे के कुसियार गांव स्थित रेलवे क्वार्टर ले गया
वहाँ आरोपी के बीबी बच्चें नहीं थे, जिसपर आरोपी ने कहा वे लोग आ जाएंगे। इस दौरान अभय रंजन ने चाय और बिस्किट पीड़िता को खाने के लिए दिया। चाय पीने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई। जब पीड़िता को होश आया तो उसे लगा उसके साथ कुछ गलत हुआ है। जब इसका विरोध उसने अभय रंजन से किया तो उसकेे द्वारा बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने का वीडियो उसे दिखाया गया और उसेे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे और तुम्हारेेे भाई को जान सेेे मार देंगे
फिर आरोपो ने लगातार 9 दिनों तक पीड़िता का बालात्कार किया। बाद में आरोपी मौसेरे भाई ने उसेे पूर्णिया लाकर छोड़़ दिया। वहां से पीड़िता अपने भाई के साथ घर पहुंची।
लेकिन 2 दिनों तक घर में वह खामोश अवस्था में पड़ी रही। जब उसके मां ने उसकी खामोशी के बारे में पूछा तो तब पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना के बारे में उन्हें बताया। इसकेे पश्चात पीड़िता और उनके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक अररिया, पुलिस अधीक्षक रेल कटिहार, पुलिस महानिरीक्षक पूर्णिया एवं पुलिस महानिदेशक बिहार पटना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया गया है। फिलहाल इस घटना में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे पीड़िता और उसके परिजन दहशत में जी रहे हैं।
Post a Comment