Top News

गया आरपीएफ पुलिस ने चेकिंग के दौरान 22 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Gaya news
गया से आशीष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
गया आरपीएफ के पुलिस ने गया जंक्शन प्लेट फार्म 4 पर  खड़ी ट्रेन संख्या 086, 26 हटिया एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान 22 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को रंगे हाथ किया  गिरफ्तार ।  इस संदर्भ में आरपीएफ के सबइंस्पेक्टर विक्रमदेव सिंह ने बताया कि हर रोज की तरह आज भी प्लेटफार्म न0 4 पर खड़ी ट्रेन संख्या 086,26 हटिया  एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के दौरान एवन कोच के बर्थ संख्या एक पर एक आदमी बैठे थे और उनके सीट के नीचे तीन बैग रखे हुए थे , और उस बैग के बारे में पूछा गया तो बैठा हुआ आदमी घबरा गया , और शक के आधार पर अधिकारी के समझ जब तलाशी ली गई तो उस बैग में गांजा रखा पाया गया । जिसका कुल बजन 22 किलो है । उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार ब्यक्ति से पूछताछ करने पर बताया कि संबल से पटना  लेकर आना था । उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार ब्यक्ति रहने वाला पश्चिमी चंपारण का है ,और पांच दिन।पहले संबल पुर गए थे लेने के लिए और लेकर पटना से रांची लेकर जाने वाला था । इसी क्रम में पुलिस ने गिरफ्तार लिया । 

Post a Comment

Previous Post Next Post