गया से आशीष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
गया विष्णुपद थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घुघरी टांड़ मोहल्ले में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 शराब कारोबारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार । साथ ही साथ चार मोटरसाइकिल भी किया बरामद । इस संदर्भ में विष्णुपद थाना के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर घुघरी टांड़ मोहल्ले में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है इनके पास से चार मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी गया जिले का रहने बाला है । जिसका नाम टिंकू कुमार है ,और ये घुघरी टाड साई मंदिर का रहने वाला है ,और दूसरा चिंटू कुमार है घुघरी टॉड साई मंदिर का ही रहने वाला है । और तीसरा का नाम सुरेंद्र यादव है ये डोभी का रहने वाला है तथा चौथा का नाम पवन कुमार है ये मगध विश्व विद्यालय थाना क्षेत्र का रहने वाला है और पाँचवा गिरफ्तार शराब कारोबारी का नाम गोपाल यादव ये भी मगध विश्व विद्यालय थाना क्षेत्र के खरौना गाँव का रहने वाला है । उन्होंने यह भी बताया कि ये लोग काफी दिनों से शराब का कारोबार कर रहे थे ।
Post a Comment