रुपौली से अशोक कुमार साह
पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखंड में " वट सावित्री व्रत " काफी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ! पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत एवम सुख समृद्धि आदि की कामनाओं को लेकर गुरुवार को सुहागिनों ने दुल्हन की तरह सज कर बड़ी संख्या में वट वृक्ष के नीचे पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की
रुपौली प्रखंड के रुपौली यादव टोल, मेहता टोल, सहनी टोल, वहीं दूसरी ओर धोबगिद्दा पंचायत अंतर्गत बिरौली बाजार, मंगल चौक, जयसवाल पूरब टोला, मटेली पंचायत के मुखिया जी टोल, तिरासी टोला, आदि जगहों पर सुबह सवेरे से ही महिलाओं का हुजूम बट वृक्ष के नीचे जुटने लगा ! यह पर्व जेष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाता है तथा यह पर्व महिलाओं का विशेष पर्व है
धार्मिक मान्यता के अनुसार आज के ही दिन सावित्री ने बट वृक्ष के नीचे अपने पति के प्राण को लौटाने के लिए वही यमराज को भी विवश कर दिया था!इस पर्व के दिन सत्यवान सावित्री की कथा को सुनाया जाता है! इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र एवं परिवार में सुख समृद्धि आदि को लेकर निर्जला व्रत रखकर सावित्री सत्यवान, यमराज की वट वृक्ष के नीचे पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा-अर्चना करती है!
Post a Comment