Top News

शहर का पानी निकासी हेतु स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज का भेजा गया डीपीआर

सीतामढ़ी: जिलाधिकारी ने समाहरणालय में देर शाम तक बैठक कर शहरी क्षेत्र में मॉनसून पूर्व जलजमाव को लेकर किये गए कार्य, संभावित बाढ़ की तैयारी, टीकाकरण विशेषकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में टीकाकरण में तेजी लाने, अधिक से अधिक जाँच करने, सामुदायिक रसोई आदि को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा कर कई  निर्देश दिए। शहरी क्षेत्रों में जल जमाव की समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि जलजमाव की समस्या के निदान हेतु लगभग सभी नालों की उड़ाही कर ली गई है,साथ ही जो क्षेत्र निम्न भूमि पर अवस्थित है वहाँ की पानी के निकासी के लिए पम्पिंग सेट की व्यवस्था की गई है। रास्ते को सुचारू रूप से चलंत बनाने के लिए ईट के टुकड़ों एवम बालू को डालकर कार्य किया जा रहा है

 नगर परिषद सीतामढ़ी में उच्च क्षमता युक्त पंपिंग सेट के लिए निविदा आमंत्रण किया गया है। शहर के पानी निकासी के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज का डीपीआर बुडको को भेज दिया गया है जिसमे लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके साथ अतिवृष्टि की स्थिति में लोग को सतर्क रहने को लेकर माइकिंग द्वारा प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। डीएम ने कहा की दो-तीन दिनों में मॉनसून का आगमन हो जाएगा,इसलिये त्वरित गति से सभी तैयारियां पूर्ण कर ले,साथ ही संभावित जल जमाव वाले क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति में त्वरित गति से पानी निकासी का अभी से पूरी व्यवस्था कर ले। 
उन्होंने वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनलॉक की वर्तमान समय मे सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का प्रभावकारी अनुपालन करवाने को लेकर पूरी सख्ती बरते। उन्होंने कहा की अभी की सतर्कता का काफी सकरात्मक परिणाम मिल सकता है उन्होंने कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो में 45 वर्ष एवम ऊपर के लोगो का टीकाकरण में तेजी लाने को लेकर सबसे पहले  उन सभी चिन्हित स्थानों पर टीकाकरण एक्सप्रेस वाहन भेजकर ससमय टीकाकारण का कार्य करवाये। उन्होंने निर्देश दिया कि कराए जा रहे कोविड जांच की अधतन प्रविष्टि कोविड पोर्टल पर हर हाल में करना सुनिश्चित करे।उक्त बैठक में पीजीआरओ महेश कुमार दास, निर्देशक डीआरडीए मुमुक्ष चौधरी, सिविलसर्जन डॉ राकेश, वरीय उप समाहर्ता प्रशांत कुमार, डीएमओ डॉ आरके यादव, आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post