Top News

मानसून की पहली बारिश ने ही बिगाड़ी शहर की सूरत नगर निगम बना मूकदर्शक

Khagaria news
खगड़िया ब्यूरो विजय कुमार मौर्य की रिपोर्ट
आज बिहार में मॉनसून प्रवेश कर गया है। मानसून की पहली रिमझिम बारिश में ही शहर के गली मोहल्ले के दृश्य बदल दिया है। इस बार नगर निगम ने शहर को डुबोने की पूरी तैयारी कर ली है। पहली बारिश में ही शहर के गली मोहल्ले जलमग्न हो गए है, जबकि अभी पूरा मानसून बाकी ही है।
जिले के सदर अस्पताल का मुख्य गेट से लेकर ओपीडी तक जाने की सड़क पर पानी भरा हुआ है, जिससे मरीजो को एवं परिजन को परेशानी उठानी पड़ रही है
शहर का चित्रगुप्त नगर, राजेंद्रनगर, दान टोला भगत टोल, रांको हरदशचक अभी से ही जलमग्न होना शुरू हो गया है। ज्यादा बारिस होने पर घरो में पानी घुसने की संभावना है।
इस सवाल के जवाब में लोगों ने कहा कि सभी लोगों को मालूम है ,कि विगत वर्ष जल निकासी के लिए जिला प्रशासन को सैकड़ों की संख्या में पंपसेट लगवाना पड़ा था। इसके बावजूद भी  जिला प्रशासन सजग नहीं है। यदि यदि बारिश लगातार दो चार दिनों तक पर जाते हैं ,तो पुनः राजेंद्र नगर जैसे अन्य मुहाला के लोगों को  नाव की सवारी करना ही उनकी मजबूरी हो जाएगी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post