मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमण्डलोय मुख्यालय अंतर्गत थाना क्षेत्र के डपरखा पंचायत वार्ड नं0 -03,की है।
पीड़ित राजीव यादव,ने बताया की गाँव में जमीनी विवाद चल रहा था।इसी बात को लेकर डपरखा गाँव का रहनेवाला बीरेंद्र यादव,ने संध्या के समय बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों के साथ मिलकर मेरे दरवाजे पर आकर गाली गलौज कर रहा था
मेरे द्वारा जब उसे समझाबुझाकर बोला गया की गाली गलौज मत करो अपने घर चले जाओ।जाहिर सी बात है किसी के दरवाजे पर जाकर गाली गलौच करेगा तो थोड़ी बहुत तू तू मैं मैं झड़प तो होगी हीं।इसी बात को लेकर गुस्साए बीरेंद्र यादव, ने राजीव यादव, पर गोली चला दी।जो गोली राजीव यादव, के जंघा में लग गई।राजीव यादव, घायल हो गया।बाद घायल राजीव यादव, को परिजन द्वारा त्रिवेणीगंज अनुमण्डलोय अस्पताल इलाज के लिए लाया गया।लेकिन स्थिति नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार कर सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज चल रहा है
वहीं SHO, संदीप कुमार सिंह, से दुरभाष पर सम्पर्क कर घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की घायल राजीव यादव, का सुपौल सदर में इलाज चल रहा है।एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।पुलिस जाँच में जुट गई है।हालांकि अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।अब देखना लाजमी होगा की आरोपी कब तक पुलिस के हत्थे चढ़ती है।या फिर ऐसे अपराधी बैखोप होकर घटना को अंजाम देते रहेंगे।
Post a Comment