Top News

विवाहिता का नदी किनारे मिट्टी के नीचे गड़ा हुआ मिला शव

Katihar news
कुरसेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट
कुरसेला (कटिहार)। थाना क्षेत्र के नवाबगंज बासा टोला डूमरिया घाट के समीप से मंगलवार को पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। शव को गड्ढा खोद कर मिट्टी से दबा दिया गया था। मृतक महिला की पहचान पुर्णिया जिला के टीकापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदगोला गांव निवासी नंदलाल यादव की पत्नी  किरण देवी के रूप की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार महिला को उसके पति ने ही शनिवार को हत्या करने के बाद शव को बासा टोला के समीप मिट्टी में गाड़ कर छुपाया दिया था मामले को लेकर मधेपुरा जिला के लौवालगाम निवासी मृतका के पिता अमिरकन यादव ने दामाद सहित पांच लोगों के विरुद्ध टीकापट्टी थाना में गोली मारकर हत्या कर लाश छुपाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया था। मामला दर्ज कर टीकापट्टी पुलिस मृतका किरण के शव की खोजबीन में जुटी थी। मंगलवार को कुरसेला पुलिस को सूचना मिली कि बासाटोला डूमरिया घाट के समीप कैलाश मंडल के खेत में ताजा मिट्टी खोदकर कुछ गाड़ा गया है। सूचना पर कुरसेला थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मिट्टी के नीचे दबे महिला के शव को देखा इसके बाद टीकापट्टी पुलिस को सूचना दी गयी। दोनों थानों के पुलिस के समक्ष गड्ढे से महिला के शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। टीकापट्टी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये पुर्णिया भेज दिया। टीकापट्टी थानाधयक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि अरोपितों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपित पति पुलिस गिरप्त में होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post