जंदाहा थाने के सहायक अवर निरीक्षक अवधेश प्रसाद प्रातः गस्ती के लिए भ्रमणशील होते हुए गुरु चौक पहुंचे उसी समय गुप्त सूचना मिली कि पश्चिम दिशा की ओर से एक विक्रम टेंपो जंदाहा की ओर आ रही है । उसमें भारी मात्रा में देशी शराब है चक फतेह हनुमान मंदिर के पास पहुंचकर वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया। उसी बीच पश्चिम दिशा की ओर से आ रही विक्रम टेंपो पर सवार दो व्यक्ति पुलिस चेकिंग को देखकर अपनी टैंपू को सड़क किनारे खड़ी का टैंपू से कूदकर भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया और टेंपो की तलाशी ली तो टेंपो के सीट के अंदर बड़े-बड़े पॉलीथिन के 30 पोटली में बंधा हुआ लगभग 300 लीटर देसी शराब बरामद किया गया टेंपो और शराब जप्त कर थाना लाया गया। शराब तस्करी में संलिप्त पवन कुमार उम्र 20 वर्ष पिता उमा राय, रंजीत राय उम्र 25 वर्ष पिता विशेश्वर राय दोनों गांव दीवान टोंक, थाना गंगा ब्रिज, हाजीपुर के बताए जा रहे है, उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया ।
300 लीटर देसी शराब व विक्रम टेम्पू जब्त, दो गिरफ्तार
CITY HALCHAL NEWS
0
Post a Comment