Top News

पल्स पोलियो के सफलता के लिए चिकित्सा पदाधिकारी ने की बैठक



Araria news
भरगामा से संजीव कुमार की रिपोर्ट
अररिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को आगामी 26 जून से आरंभ होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश मंडल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक शैलेंद्र कुमार, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि संतोष कुमार, पीरामल प्रतिनिधि उदय कुमार व यूनिसेफ प्रतिनिधि अमिता कुमारी सहित सुपरवाइजर मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में सुपरवाइजर को पोलियो अभियान का माइक्रो प्लान तैयार कर कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया 
पोलियो की दवा से 0 से 5 वर्ष के बच्चे  वंचित नहीं रहे। इसके लिए कारगर कदम उठाने का निर्देश दिया गया। माइक्रो प्लान में क्षेत्र का नजरी नक्शा वह घरों की संख्या दर्शाने का निर्देश दिया गया। माइक्रो प्लान तैयार करने में आंगनवाड़ी सेविका वह आशा कार्यकर्ता से सहयोग लेने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उपस्थित महिला पर्यवेक्षिका से पोलियो सुपरवाइजर से समन्वय स्थापित कर पोषक क्षेत्र में विद्यमान घरों की संख्या की सूची तैयार करने की बात कही गई। बैठक में महिला प्रवेशिका सुषमा कुमारी रेखा कुमारी अर्चना घोष सहित अन्य पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post