Araria news
भरगामा से संजीव कुमार की रिपोर्ट
अररिया: भरगामा प्रखंड स्थित विभिन्न विध्यालय में कार्यरत 476 पंचायत शिक्षक का नियोजन से फोल्डर निगरानी विभाग को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व बीआरपी द्वारा उपलब्ध नहीं कराने के विरोध में आक्रोशित शिक्षक संघ समन्वय की बैठक सोमवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में किया गया ।शिक्षक संघ समन्वय की बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा किया गया । निगरानी विभाग में फोल्डर जमा नहीं करने वाले शिक्षकों की सूची एनआईसी पर अपलोड किया गया है । एन आई सी में फोल्डर जमा करने से वंचित शिक्षकों की सूची अपलोड होने के बाद से शिक्षकों में अपने सेवा को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है
बीआरसी कार्यालय में आयोजित बैठक में दोषी पदाधिकारी व कर्मीयों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग के लिए संघ का शिष्टमंडल जिलापदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर शिक्षक का पक्ष रखने का निर्णय लिया गया ।
शिक्षक संघ सदस्य ने आरोप लगाया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पंचायत, प्रखंड व नगर शिक्षक का नियोजन से सम्बंधित कागजात का सत्यापन निगरानी विभाग को सौंपने के बाद से फोल्डर जमा करने का निर्देश सबंधित शिक्षक को दिया गया था। निगरानी जाँच के लिए पूर्व में सबंधित नियोजन ईकाई एवं शिक्षक द्वारा ससमय शिक्षक का अभिलेख बीआरसी कार्यालय में जमा किया गया था। फोल्डर बीआरसी में जमा होने के बावजूद बीआरसी कर्मी के मनमानी पूर्ण कार्यशेली के कारण 476 शिक्षक का नियोजन से सम्बंधित कागजात निगरानी सत्यापन हेतु कार्यालय स्तर से निगरानी विभाग को नहीं सौंपा गया विभागीय स्तर से चार वर्ष पूर्व तीन शिक्षक का प्रति नियोजन निगरानी विभाग में समन्वय स्थापित करने के लिए किया गया। ताकि फोल्डर में कागजात की कमी के बारे में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर कमी को दूर किया जा सके। इसके बावजूद शिक्षक का फोल्डर निगरानी विभाग में सत्यापन के लिए जमा नहीं किया गया। संघ के सदस्य ने आरोप लगाया कि विभाग में कार्यरत कर्मी शिक्षक के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। बैठक में शिक्षक संध अध्यक्ष ललित कुमार ललन, सचिव सुरेश कुमार यादव, मो०सलाउद्दिन, आशुतोष झा, शिवशंकर सुमन, राणु तिवारी, बलवंत विक्रम,कैलाश राम,संतोष कुमार अरुण कुमार, कामनी कुमारी, अंजु कुमारी, सरीता कुमारी, निशा कुमारी सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Post a Comment