Top News

चेकिंग के दौरान गया जक्शन से 4 बदमाशों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

Gaya news
गया से आशीष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
यात्रियों की सुरक्षा हेतु गया रेलवे जंक्शन पर ड्यूटी में तैनात रेलवे पुलिस के जवानों ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए सभी आरोपी लूट की मंशा से गया  जंक्शन पहुंचे थे उसमें 1,मो o शहीद  अफरीदी उम्र 22 वर्ष पिता मोहम्मद कमरुद्दीन,साकीन राजाबगीचा न्यू एरिया थाना रफीगंज जिला औरंगाबाद2, रितिक कुमार सिन्हा उम्र 20 वर्ष पिता अनिल कुमार सिन्हा साकिन मुरली हिल बैरागी वार्ड नंबर 10 थाना कोतवाली जिला गया
3,मोo सिकंदर अहमद उम्र 20 वर्ष पिता मोहम्मद शमशेर आलम साकीन धुनिया  मोहल्ला थाना गली रफीगंज जिला औरंगाबाद 4, राकेश कुमार उम्र 20 वर्ष पिता रमेश यादव साकिन मसौदा थाना कस्बा जिला औरंगाबाद सभी आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर  गया जंक्शन पहुंचे थे । रेल थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देसी शराब, 9 एमएम का तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है साथ ही तीन लोहे का फाइटर पंच, 3 मोबाइल एवं स्विफ्ट डिजायर मारुति कार एक चाबी के साथ बरामद गया है। इस घटना में रेल थाना गया कांड संख्या 100/21 दिनांक 14 से 2021 धारा 25(1b)a,26,35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत चारों अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post