Top News

बिना नंबर के पिकअप से 728 लीटर विदेशी शराब बरामद

Purnia news
पूर्णियाँ: शराब तस्करों के विरुद्ध पूर्णिया पुलिस का अभियान जारी है।बायसी थाना पुलिस ने एक पिकअप से कुल-728.625 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस मामले में विष्णु राय पिता-श्री पोदो रॉय साकिन- पूरब डांगरापारा थाना- धूपघड़ी ज़िला - जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार किया है
बायसी थाना अंतर्गत गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर दालकोला की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप उजला रंग का को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उक्त वाहन से  कुल -728.625 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया तथा एक अभियुक्त विष्णु राय को गिरफ्तार किया गया है
विधिसम्मत कारवाई पुर्ण करते हुए बिहार राज्य में पूर्णतः प्रतिबंधित शराब एवं तथा  उक्त वाहनों को विधिवत जप्त किया गया। तथा गिरफ्तार अभियुक्त को विधि सम्मत कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post