पूर्णिया: पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। असम से तस्करी कर ला रहे 85.600 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार किया है। यह सफलता डगरुआ थाना पुलिस को हाथ लगी है।गिरफ्तार युवक शफीकुल मियां पिता- शेख अबुबकर साकिन-दक्षिण पाठकापारा थाना-अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल) का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से 7 पैकेट से कुल वजन-85.600 किलोग्राम गांजा, महिंद्रा कंपनी का मैजिक गाड़ी रजि0न0-डब्लू बी 63 6953 जब्त किया है
डगरूआ थाना अंतर्गत संध्या गस्ती एवं शराब बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत डगरुआ बैरियर एनएच 31 पर आने जाने वाले वाहनो की सघन चेकिंग प्रारम्भ किया गया। इसी क्रम में दालकोला की ओर से आ रही महिंद्रा कंपनी का मैजिक गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख कर वाहन चालक गाड़ी रोक कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस बल के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया तथा वाहन को कब्जे में लेकर सघन तलाशी ली गई
तलाशी के क्रम में उक्त वाहन से एन0डी0पी0एस0 एक्ट 1985 की धारा-50 तहत नोटिस तामिला कराते हुए उपस्थित दंडाधिकारी के समक्ष तलाशी एवं सील पैकेट के कुछ अंश को खोलने के बाद उक्त सील बंद पैकेट में स्वापक एवं मनः प्रभावी पदार्थ (गांजा ) पाया गया। जिसका कुल वजन - 85.600 किलोग्राम है। बरामद महिंद्रा कंपनी का मैजिक गाड़ी एवं जप्त गांजा का विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया है,तथा अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
Post a Comment