Top News

शौच के लिए खेत गई गर्भवती महिला के साथ मारपीट स्थिति गंभीर

पूर्णिया। जिला प्रशासन जिले को ओडीएफ घोषित करने का लाख दावा कर ले , मगर आज भी कई घरों में शौचालय नहीं है। और यही कारण कभी कभी खूनी संघर्ष में भी तब्दील हो जाता है। रूपौली मोहनपुर ओपी क्षेत्र के नवटोलिया में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक गर्भवती महिला घर मे शौचालय नही रहने के कारण पड़ोस के मकई लगे खेत मे शौच को गई। मकई किसान को खेत मे महिला का शौच करना नागवार गुजरा जिसके बाद खेल मालिक ने पहले तो महिला के साथ गाली गलौज की फिर मारपीट पर उतारू हो गया
आसपास के ग्रामीणों ने घटना को लेकर हस्तक्षेप की। फिर खेत मालिक के पुत्र के आने के बाद मामला और बढ़ गया और गर्भवती महिला प्रियंका देवी के पेट मे चोट लग गई।
वही ग्रामीण फुलचंन कुमारी ने शोर मचाना शुरू किया तो ग्रामीणों की हुजूम घटनास्थल पर उमड़ गई।अपने को घिरते देख मकई किसान पिता विनोद राम पुत्र सौरभ घटनास्थल से अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए स्थानीय लोगो ने घटना की जानकारी मोहनपुर पुलिस को दिया ।सूचना मिलते ही मोहनपुर ओपी के ए एस आई अजित कुमार दास घटनास्थल पर पहुँच मामले के छानबीन में जुट गए है।मोहनपुर पुलिस और स्थानीय लोगो की मदद से बेहोश गर्भवती प्रियंका देवी को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल रूपौली भेज दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post