Top News

कौशल्या जायसवाल के जदयू महासचिव बनने वैश्य महासभा ने दी बधाई

Purnia news
पूर्णिया: बिहार प्रदेश वैश्य महासभा के उपाध्यक्ष कौशल्या जयसवाल को बिहार प्रदेश जदयू के महासचिव के रूप में मनोनयन के समाचार से वैश्य समाज के बीच खुशी की लहर व्याप्त हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद गुप्ता महासभा के अध्यक्ष अमन कुमार उर्फ बमबम शाह, उपाध्यक्ष संजय पटवा, पवन पोद्दार महासभा के प्रवक्ता एवं अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने हर्ष प्रकट किया है तथा कहा है वे राजनीति में काफी लंबे समय से  सक्रिय भूमिका निभाती रही है उनकी सक्रियता के कारण उनकी एक अलग पहचान रही है काफी लोकप्रिय भी है। वह पूर्णिया विश्वविद्यालय के सीनेट की  सदस्य भी हैं। चुनाव के समय से ही दल के द्वारा लोकसभा प्रभारी के रूप मैं अपनी का कार्य क्षमता को प्रदर्शित कर चुकी है
वैश्य नेताओं ने श्रीमती जयसवाल के प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है साथ आशा व्यक्त किया है की श्रीमती जयसवाल अपनी उत्तरदायित्व का निर्वाह करने में अवश्य ही कामयाब  होंगी.।

Post a Comment

Previous Post Next Post