सिलीगुड़ी (प.बंगाल): सिलीगुड़ी थाना की टीम ने बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था का झांसा देकर आम लोगों से रूपये ऐंठने के आरोप में छह महिलाओं को बीती रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं के नाम कंचन लाला भाई, ज्योति मेश, पूजा रमेश, पूजा चमन, सिमरन धनराज और संगीता शांतिलाल है। सभी महिलाएं मूल रूप से गुजरात के निवासी बताई जा रही है
आज इन सभी आरोपी महिलाओं को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। हालांकि, सभी को अदालत से जमानत मिल गई। फिर से इस मामले की सुनवाई आगामी दो जुलाई को होगी। वहीं, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छह महिलाओं को सिलीगुड़ी में बच्चों के नाम का सहारा लेकर लोगों को ठग रही थी सभी महिलाएं बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था का झांसा देकर आम लोगों से रुपये लेती थी। इसी शिकायत के बाद सभी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, अदालत ने सभी महिलाओं को जमानत दे दी है फिर भी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Post a Comment