Top News

घर मे था एटीएम न गया बैंक फिर भी निकल गए 20 हजार

पूर्णिया: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक ब्यक्ति का घर मे एटीएम रहने के बाबजूद खाता से 20 हजार की निकासी हो गया।
इस बाबत पीड़ित शंकर महलदार ने मुफस्सिल थाना और भारतीय स्टेट बैंक, खुश्कीबाग शाखा को आवेदन दिया है। पीड़ित सतडोभ, बेलौरी निवासी शंकर महलदार ने बताया कि एसबीआई, खुश्कीबाग शाखा में उसका खाता है जिसमे लगभग 42 हजार रुपये थे। जिसके बाद उन्होंने कोई निकासी नहीं की। मगर आज 10-10 हजार का निकलने का 2 बार मैसेज आया। बैंक जाने पर पता चला कि 20 हजार की निकासी हो गई है। जबकि वह कभी एटीएम या बैंक पैसे निकासी हेतु गए ही नहीं।  पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post