पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज़
धनतेरस को लेकर वाहन बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार के मौके पर नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए प्रकाश टोयोटा के शोरूम में टोयोटा की विभिन्न रेंज की गाड़ियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यहां छोटी फैमिली कार से लेकर प्रीमियम एसयूवी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों तक के विकल्प उपलब्ध हैं।
प्रकाश टोयोटा के मार्केटिंग मैनेजर रविरंजन ने बताया कि टोयोटा ग्लैंजा का नया मॉडल अपने स्पोर्टी लुक, आधुनिक कनेक्टिविटी फीचर्स और आकर्षक रंगों के कारण ग्राहकों को पसंद आ रहा है। वहीं अर्बन क्रूजर टाइजर अपने बोल्ड डिजाइन और ब्लूइश ब्लैक कलर में खास आकर्षण बटोर रही है। बेहतर माइलेज की चाह रखने वाले ग्राहकों के लिए हाईराइडर हाइब्रिड तकनीक का विकल्प है, जबकि इनोवा हाईक्रॉस अपने प्रीमियम इंटीरियर और आरामदायक सफर के लिए खास पहचान रखती है
प्रीमियम एसयूवी की श्रेणी में फॉर्च्यूनर का नया लीडर एडिशन भी ग्राहकों का ध्यान खींच रहा है। ब्लैक रूफ, आकर्षक अलॉय व्हील और एम्बिएंट लाइटिंग इसके लुक को खास बनाते हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में रुचि रखने वाले ग्राहकों के लिए अर्बन क्रूजर एबेला भी शोरूम में आकर्षण का केंद्र है।
प्रकाश टोयोटा के निदेशक गौरव मरोती ने कहा कि ग्राहकों का भरोसा और संतुष्टि ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा उद्देश्य केवल कार की बिक्री करना नहीं, बल्कि ग्राहकों को खरीदारी से लेकर सर्विस तक बेहतर अनुभव देना है। धनतेरस पर ग्राहकों की जरूरत, बजट और पसंद को ध्यान में रखते हुए उन्हें उपयुक्त विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।


Post a Comment