Top News

धीरेंद्र शास्त्री पर पप्पू यादव का फिर बड़ा हमला, बोले- 'लफुआ हैं, सनातन को तोड़ने वालों को नहीं छोड़ेंगे'

पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कथावाचक आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर एक बार फिर तीखा बयान दिया है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को 'लफुआ' बताते हुए कहा कि जो भी सनातन धर्म पर हमला करेगा या समाज को तोड़ने की कोशिश करेगा, पप्पू यादव उसे बख्शने वाले नहीं हैं। सांसद के इस बयान से एक बार फिर धीरेंद्र शास्त्री और उनके बीच जुबानी टकराव चर्चा में आ गया है।पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री कभी महर्षि वाल्मीकि तो कभी संत रविदास को लेकर विवादित बयान देते हैं। इस तरह के बयानों से समाज में आपसी सद्भाव बिगड़ता है और जातिगत विभाजन को बढ़ावा मिलता है। सांसद ने कहा कि किसी भी धर्म, संत या महापुरुष के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी


सांसद पप्पू यादव ने बताया कि उन्होंने आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि संतों और महापुरुषों के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उनके मुताबिक, समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी होनी चाहिए, न कि जाति और धर्म के नाम पर लोगों के बीच दूरी पैदा करने की।पप्पू यादव ने अपने बयान में सामाजिक कुरीतियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाज से जाति-पाति का भेदभाव मिटाना होगा। जब तक जातिगत ऊंच-नीच और भेदभाव खत्म नहीं होगा


तब तक एक मजबूत और समरस समाज का निर्माण मुश्किल है।उन्होंने सामाजिक एकता और भाईचारे पर जोर देते हुए कहा कि समाज को जातियों में बांटने के बजाय सभी को एकजुट करने की जरूरत है।धीरेंद्र शास्त्री को लेकर पप्पू यादव का यह ताजा बयान एक बार फिर धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर राजनीतिक बहस को हवा दे सकता है। अब देखना होगा कि उनके आरोपों पर धीरेंद्र शास्त्री या बागेश्वर धाम की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post