पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज़
विधायक विजय खेमका ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्णिया के सर्वांगीण विकास और लंबित विकास योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।मुलाकात के दौरान विधायक ने पूर्णिया शहर को ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने वाली पथ निर्माण विभाग की दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण का आग्रह किया। इनमें गुलाबबाग से पूर्णिया सिटी एसएच तक तथा गुलाबबाग से वीरपुर-लोखड़ा तक की एमडीआर सड़क शामिल है।विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि दोनों सड़कें पूर्णिया के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं
इनके निर्माण एवं चौड़ीकरण से शहर में बाईपास के रूप में यातायात का दबाव कम होगा। साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच आवागमन एवं कनेक्टिविटी बेहतर होगी।विधायक के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोनों सड़कों के महत्व और जनहित को देखते हुए इनके निर्माण एवं चौड़ीकरण की स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को पूर्णिया आने का निमंत्रण भी दिया तथा जिले की विकास योजनाओं में निरंतर सकारात्मक सहयोग के लिए आभार जताया।विधायक विजय खेमका ने कहा कि पूर्णिया का सर्वांगीण विकास उनका संकल्प है। लंबित विकास योजनाओं को शीघ्र पूरा कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वीकृत दोनों सड़कों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी और शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।


Post a Comment