Top News

विद्या विहार और यूएचएस बनभाग दक्षिण के बीच होगा टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला

पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज़ 

विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के तत्वावधान में आयोजित रमेश चंद्र मिश्रा स्मृति विद्यालय स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2026, सीजन-3 अपने निर्णायक दौर में पहुंच गई है। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला 23 नवंबर को दोपहर दो बजे परोरा स्थित रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल में विद्या विहार आवासीय विद्यालय और यूएचएस बनभाग दक्षिण की टीमें आमने-सामने होंगी।

प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया ने जवाहर नवोदय विद्यालय, कटिहार को तीन रनों से हराया। गोयनका ने आठ विकेट पर 126 रन बनाए, जिसके जवाब में कटिहार की टीम 123 रन पर सिमट गई। दूसरे मुकाबले में विद्या विहार आवासीय विद्यालय ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पूर्णिया को 32 रनों से पराजित किया। विद्या विहार की टीम 88 रन पर आउट हुई, लेकिन उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को महज 56 रनों पर समेट दिया


अन्य मुकाबलों में सुमरित उच्च विद्यालय, बनमनखी ने मां काली उच्च माध्यमिक विद्यालय को हराया। मां काली की टीम ने 79 रन बनाए, जबकि सुमरित ने 10.4 ओवर में 83 रन बनाकर जीत हासिल की। वहीं, यूएचएस बनभाग दक्षिण ने हेनरी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल को 90 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पहले सेमीफाइनल में विद्या विहार आवासीय विद्यालय ने जीडी गोयनका को 85 रनों से पराजित किया। विद्या विहार ने छह विकेट पर 161 रन बनाए। रिशु राज ने 29 और अनुकूल ने 26 रनों का योगदान दिया। जवाब में गोयनका की टीम 76 रन पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में अलबाब ने 14 रन देकर चार विकेट झटके। इस जीत के साथ विद्या विहार ने लगातार तीसरी बार फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल में यूएचएस बनभाग दक्षिण ने 15 ओवर में छह विकेट पर 99 रन बनाए। राजी ने 29 और मोहम्मद शाकलेन ने 27 रन बनाए। जवाब में सुमरित उच्च विद्यालय की टीम सात विकेट पर 70 रन ही बना सकी। अजित ने 10 रन देकर तीन विकेट लिए। इस तरह बनभाग दक्षिण ने 29 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया।

आयोजन समिति ने फाइनल में पहुंची दोनों टीमों को बधाई देते हुए सभी सहभागी विद्यालयों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अंपायरों, मैदानकर्मियों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार जताया है। साथ ही विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्रिकेट प्रेमियों से 23 नवंबर को स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post