गामी दीपावली, काली पूजा एवं लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को कुरसेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने की। इसमें प्रखंड आरओ उत्तम कुमार, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि दीपावली, काली पूजा और छठ आस्था एवं भाईचारे का पर्व है। सभी लोग आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
दीपावली के दौरान पटाखों के इस्तेमाल में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने की अपील की गई।
वहीं, छठ पूजा को लेकर घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने पूजा समितियों से घाटों पर स्वयंसेवकों की तैनाती करने और साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
Post a Comment