कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मालिनिया क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 400 लीटर जावा को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
बताया गया कि पुलिस को मालिनिया क्षेत्र में अवैध रूप से शराब निर्माण किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इस दौरान शराब बनाने के लिए तैयार किए गए करीब 400 लीटर जावा को बरामद कर नष्ट कर दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब का निर्माण और कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब बनाने और बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने आम लोगों से अपील की कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण या बिक्री से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Post a Comment