Top News

काली पूजा और छठ को लेकर कोढ़ा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

कोढ़ा थाना क्षेत्र में काली पूजा एवं लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा तथा आवश्यक सुविधाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

बैठक में सदर-2 डीएसपी सुनील कुमार शर्मा, कोढ़ा थानाध्यक्ष पंकज आनंद, अंचलाधिकारी संजीव कुमार, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह, जिला भाजपा महामंत्री रामनाथ पांडेय, विधायक प्रतिनिधि रमण झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष मोहम्मद काजिम एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य धीरेन्द्र मेहता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पूजा समितियों एवं आम नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य दोनों पर्वों को श्रद्धा, उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है, ताकि पूजा-अर्चना और छठ व्रत के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Post a Comment

Previous Post Next Post