Top News

धनतेरस और दीपावली को लेकर कोढ़ा पुलिस अलर्ट, बाजार में संभाली यातायात व्यवस्थ


धनतेरस एवं दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर कोढ़ा पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। त्योहार के मद्देनजर गेड़ाबाड़ी मुख्य बाजार और चौक-चौराहों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की कवायद तेज कर दी है।

शुक्रवार को कोढ़ा थाना के एसआई रविकांत कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मुख्य बाजार चौक पर मुस्तैद रहे। पुलिसकर्मी बाजार में वाहनों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे।

पुलिस की ओर से विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि त्योहार के दौरान खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने वाले लोगों को जाम और आवागमन की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post