Top News

घाटों पर होगी बैरिकेडिंग, नाव के साथ एसडीआरएफ की टीम रहेगी तैनात

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को बीडीओ कुमारी प्रियंवदा, अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम, थानाध्यक्ष राकेश कुमार एवं पंचायत राज पदाधिकारी शंभू ठाकुर ने खेरिया, तीनघरिया समेत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की स्थिति, साफ-सफाई, पहुंच मार्ग, रोशनी एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित कर्मियों को घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने बताया कि छठ घाटों पर सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग और नाव की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद रहेगी, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

अधिकारियों ने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post