Top News

दीपावली को लेकर पुलिस सतर्क, रौटा थाना क्षेत्र में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से रौटा थाना पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना गेट के समीप मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और हेलमेट सहित जरूरी कागजात की जांच की। बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। त्योहार के दौरान चोरी, छिनतई और लूटपाट जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्ती भी बढ़ाई गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post