Top News

काली पूजा, दीपावली और छठ को लेकर शांति समिति की बैठक, आर्केस्ट्रा व रिकॉर्डिंग डांस पर पाबंदी

काली पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर फलका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता बीडीओ सनी सौरभ, सीओ सौमी पोद्दार एवं थानाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी-2 सुनील कुमार शर्मा मौजूद रहे।

बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पूजा समितियों के सदस्यों ने भाग लिया। इनमें मनोज कुमार मंडल, बलराम साह, अमित गुप्ता, राजेश रंजन, संजय झा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष परमानंद शर्मा, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार मंडल तथा पंचायत समिति प्रतिनिधि पिंटू यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।

बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात और पूजा पंडालों में भीड़ नियंत्रण पर चर्चा हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान आर्केस्ट्रा और रिकॉर्डिंग डांस कार्यक्रमों पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। डीजे और पटाखों के इस्तेमाल में भी निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।

अधिकारियों ने पूजा समितियों से आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की। छठ घाटों पर सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post