Top News

पटाखे की चिंगारी से कपड़े की दुकान की ऊपरी मंजिल पर लगी आग

आतिशबाजी के दौरान पटाखे की चिंगारी से नेमचंद रोड स्थित एक कपड़े की दुकान की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। आग दुकान की छत पर रखे कचरे के ढेर में लगी थी। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और आसमान में धुएं का काला गुबार छा गया। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग धीरे-धीरे विकराल रूप लेने लगी। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी भी तत्काल मौके पर पहुंचे। दमकल की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक दिया।

आग पर नियंत्रण होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों के अनुसार, आतिशबाजी के दौरान पटाखे से निकली चिंगारी दुकान की छत पर रखे सामान पर गिरी, जिससे आग लग गई। समय रहते दमकल की टीम के पहुंचने से आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी।

Post a Comment

Previous Post Next Post