कोढ़ा बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर सीडीपीओ ऊषा किरण लगातार निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने केंद्र संख्या 161, 162, 163, 165, 258 एवं 259 का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लेते हुए सेविका एवं सहायिका को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीडीपीओ ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करना, बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना है। उन्होंने सेविका एवं सहायिका को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा केंद्रों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।
Post a Comment