Top News

मकदमपुर के मुंडा टोला में नाला जर्जर, जलजमाव से ग्रामीण परेशान

कोढ़ा प्रखंड के मकदमपुर पंचायत वार्ड संख्या-4 स्थित मुंडा टोला में नाला निर्माण और पुराने नालों की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। जलनिकासी बाधित रहने के कारण हल्की बारिश में भी जगह-जगह जलजमाव हो जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पुराने नाले जर्जर हो चुके हैं। कई जगह नाले टूट गए हैं, जिससे घरों और चापाकलों का गंदा पानी जमा रहता है। इससे दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी जताया है।

ग्रामीण अबोद, मिथलेश, पिंटू, राजा और गंगाराम सहित अन्य लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित विभाग से नए नाले का निर्माण कराने तथा पुराने नालों की मरम्मत कराने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post