बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी भैंसदियारा स्थित बीएम कॉलेज के पीछे बांसवाड़ी में पुलिस ने छापेमारी कर 89.90 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ की सूचना पर 23 नवंबर को पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से कोढ़ा थाना क्षेत्र के झिटकिया गांव निवासी तनिष्क कुमार (21) और रूपेश कुमार (19) को हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान तनिष्क कुमार के जैकेट की जेब से प्लास्टिक में रखा 89.90 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुआ। दोनों के पास से वीवो कंपनी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Post a Comment