कोढ़ा प्रखंड की कई पंचायतों में मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी हर घर नल का जल योजना बदहाल स्थिति में है। योजना के तहत घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य था, लेकिन कई गांवों में जलापूर्ति बंद रहने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
फुलवरिया पंचायत के वार्ड संख्या चार में पिछले दो माह से नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। वहीं मकदमपुर पंचायत के नजराचौकी संथाली और मुंडा टोला सहित अन्य पंचायतों में भी जलापूर्ति की स्थिति ठीक नहीं है। पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीण आयरनयुक्त पानी पीने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से बंद पड़े नल-जल संयंत्रों को जल्द चालू कराने और नियमित स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
Post a Comment