Top News

कुरसेला में बाबा गणिनाथ गोविंद जी का भव्य पूजनोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


कुरसेला। कुरसेला नगर पंचायत स्थित पावर हाउस के समीप शनिवार को श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविंद जी का पूजनोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कानू हलवाई समाज के हजारों महिला-पुरुष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

पूजनोत्सव की शुरुआत सुन्दरी पूजन एवं शोभायात्रा सह प्रभात फेरी से हुई। शोभायात्रा आयोजन स्थल से निकलकर विभिन्न टोले-मोहल्लों से होते हुए अयोध्यागंज बाजार पहुंची। श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा के समापन के बाद बाबा गणिनाथ गोविंद जी की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई।

इसके बाद महाभंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को भक्ति जागरण एवं अतिथि सत्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जहां स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।

आयोजन समिति के अध्यक्ष गणेश प्रसाद साह एवं कोषाध्यक्ष चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि पूजनोत्सव में पूजा-अर्चना, शोभायात्रा, महाभंडारा, भक्ति जागरण एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी।

मौके पर समिति के सचिव अश्वनी कुमार, पप्पू गुप्ता, संरक्षक कृष्ण मुरारी गुप्ता, मिथिलेश कुमार साह, रविंद्र शाह, दिलीप शाह, राजकिशोर शाह, जयप्रकाश शाह, युवा सचिव सोनू कुमार साह, युवा अध्यक्ष परमानंद गुप्ता, शैलेंद्र कुमार गुप्ता सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post