छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को एसडीओ अभिषेक रंजन एवं एसडीपीओ जितेंद्र पांडे ने अधिकारियों के साथ बैसा प्रखंड के हरिया घाट, बैसा घाट और रायबेर घाट सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों की साफ-सफाई, पानी की गहराई, सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने कनकई नदी के खतरनाक स्थानों को चिह्नित कर लाल कपड़े से निशान लगाने और मजबूत बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया। साथ ही वैकल्पिक घाट तैयार करने, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं स्थानीय गोताखोरों की तैनाती, पुलिस बल, चिकित्सा केंद्र और जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मौके पर रौटा थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव एवं अंचलाधिकारी गोपाल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
छठ घाटों का एसडीओ और एसडीपीओ ने किया निरीक्षण
Cityhalchal News
0
Post a Comment