बारसोई। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बारसोई नगर पंचायत में तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, उपमुख्य पार्षद प्रमोद साह एवं कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव और रोशनी की व्यवस्था का जायजा लिया।
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सद्भावना नदी घाट से मौलानापुर घाट तक छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं। गहरे एवं खतरनाक घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। बच्चों की सुरक्षा के लिए गोताखोरों की व्यवस्था भी की जाएगी। अधिकारियों ने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। इस दौरान कई वार्ड पार्षद एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Post a Comment