जिले की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलने जा रही है। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पूर्णिया के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों गोकुल ठाकुरबाड़ी, ततमा टोली और मधुबनी काली मंदिर को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की घोषणा की है। इस घोषणा से श्रद्धालुओं और सनातन समाज में खुशी का माहौल है।
विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने मंत्री की इस पहल का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्णिया के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को सरकारी स्तर पर पहचान मिलना जिले के लिए गौरव की बात है। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ दोनों स्थलों की महत्ता भी बढ़ेगी।
गोस्वामी ने कहा कि मंदिर हमारी संस्कृति, परंपरा और सनातन सभ्यता के महत्वपूर्ण आधार हैं। इनका संरक्षण और विकास आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम है। राजकीय महोत्सव का दर्जा मिलने से दोनों धार्मिक स्थलों को नई पहचान और प्रतिष्ठा मिलेगी। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
उन्होंने इस पहल के लिए पूर्णिया के समस्त सनातन समाज की ओर से मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
Post a Comment