कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हो-हल्ला करने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बसगढ़ा वार्ड संख्या-10 निवासी संजीव पोद्दार (35 वर्ष), पिता स्व. ब्रह्मदेव पोद्दार तथा उदय कुमार साह (33 वर्ष), पिता बिरंजी साह के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों को शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में कोढ़ा थाना कांड संख्या 453/26, दिनांक 7 नवंबर 2026 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment