Top News

कोढ़ा में घर से 13.850 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13.850 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कोढ़ा थाना पुलिस ने बसगढ़ा ब्याधाटोला निवासी कपिलदेव मंडल के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से करीब 13.850 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया। मौके से कपिलदेव मंडल, पिता स्व. विदेशी मंडल को गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में कोढ़ा थाना कांड संख्या 452/26, दिनांक 7 नवंबर 2026 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(A) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post