Top News

ई-रिक्शा से 120 लीटर देशी शराब बरामद, तस्करी के आरोप में चालक गिरफ्तार


कटिहार जिले के कोढ़ा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा से करीब 120 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गेराबाड़ी बाजार निवासी संजय चौधरी (42 वर्ष), पिता बैजनाथ चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के ई-रिक्शा की तलाशी के दौरान करीब 120 लीटर देशी शराब बरामद की। इसके बाद शराब और ई-रिक्शा को विधिवत जब्त कर लिया गया।

इस मामले में कोढ़ा थाना कांड संख्या 454/26, दिनांक 8 नवंबर 2026 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(A) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post