पल्स पोलियो अभियान के नवंबर चक्र की शुरुआत 22 नवंबर 2026 से होगी। अभियान के सफल संचालन को लेकर कोढ़ा प्रखंड में पर्यवेक्षकों एवं टीकाकर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित आर्य के निर्देशानुसार 6 नवंबर को कोलासी और 7 नवंबर को खेरिया स्थित एपीएचसी में सुबह 10 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, सीएचसी कोढ़ा में प्रशिक्षण की तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित आर्य ने बताया कि प्रशिक्षण में सभी आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं स्वयंसेवकों की उपस्थिति अनिवार्य है। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित कर्मियों को निर्धारित तिथि और समय पर प्रशिक्षण में शामिल होने का निर्देश दिया गया है।
Post a Comment