दाह संस्कार में शामिल होने महानंदा नदी किनारे गए 35 वर्षीय पंकज कुमार की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के करीब 48 घंटे बाद शनिवार को उनका शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के मोतीबाग निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पंकज परिवार के एक सदस्य के अंतिम संस्कार में शामिल होने नदी किनारे गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। करीब 48 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद शनिवार को उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोतीबाग मोहल्ले में शोक का माहौल है।
Post a Comment