Top News

आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई रस्म

कोढ़ा प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाओं द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पारंपरिक तरीके से निभाई गई। इस दौरान महिलाओं को पौष्टिक आहार, संतुलित खानपान, नियमित स्वास्थ्य जांच और गर्भावस्था में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ऊषा किरण ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post