Top News

दीपावली और काली पूजा को लेकर 1501 पुलिस बल तैनात


दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में 220 दंडाधिकारी, 300 से अधिक पुलिस पदाधिकारी तथा चौकीदार सहित 1501 पुलिस बल की तैनाती की गई है।

एसपी संतोष कुमार ने बताया कि जिले के 259 से अधिक संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए सात सुपर जोनल गश्ती दल और सात क्यूआरटी व पांच बाइक क्यूआरटी सहित कुल 12 त्वरित प्रतिक्रिया दल गठित किए गए हैं। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5671 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है, जबकि 1250 लोगों को बॉन्ड डाउन किया गया है।

पूजा पंडालों और विसर्जन जुलूसों की निगरानी सीसीटीवी, वीडियोग्राफी एवं ड्रोन कैमरों से की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। आपात स्थिति में डायल-112 पर सूचना देने को कहा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post