शहर के चूड़ीपट्टी चौक पर देश के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की 138वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और देश की आजादी तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों के बीच कॉपी और कलम का वितरण भी किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस नेता असगर अली पीटर ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद का स्वतंत्रता आंदोलन और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा है। देश के प्रथम शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने शिक्षा के विकास और प्रसार के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनकी जयंती को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच कॉपी और कलम वितरण का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अंजार आलम, मोहम्मद अमजद, शमशीर अहमद उर्फ दारा, शंभू यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Post a Comment