नगर निगम क्षेत्र के दुर्गाबाड़ी स्थित बूथ संख्या 90 पर रविवार को विधायक विजय खेमका ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 139वां एपिसोड सुना। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेत्री उमा पटेल के आवास पर किया गया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्णिया के मखाना की अंतरराष्ट्रीय पहचान और विदेशी बाजारों में इसके निर्यात का उल्लेख किया। इसे सीमांचल के किसानों, मखाना उत्पादकों और उद्यमियों के लिए गौरव का विषय बताया गया।
विधायक विजय खेमका ने कार्यकर्ताओं से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने दीपावली पर मिट्टी के दीये के उपयोग के साथ स्थानीय मखाना और कृषि उत्पादों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं, अंगदान, राष्ट्रीय एकता और सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रधानमंत्री के विचार भी सुने गए।
विधायक ने भाजपा पदाधिकारियों एवं वार्ड प्रतिनिधियों से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम को हर वार्ड और बूथ पर सामूहिक रूप से सुनने की व्यवस्था मजबूत करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, मंडल महामंत्री श्रवण मंडल, राजेश चौरसिया, अनुपमा झा, सुलोचना झा, पुष्पा देवी, अजीत सिंह, अमरेश चौधरी, सुरेश दास, उमेश दास, मुकेश साह, जयप्रकाश केसरी, चंदन कुमार, राजेश जैन, अशोक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Post a Comment