पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्णिया जिलाध्यक्ष मोहम्मद अजहर आलम ने बैसा और अमौर प्रखंड का दौरा कर संगठनात्मक गतिविधियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान दोनों प्रखंडों के मंडल एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई।बैठक में सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक नए लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से जोड़ने पर जोर दिया गया अमौर और बैसा के सभी मंडलों में सांगठनिक बैठकें आयोजित कर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने की बात कही गई
दौरे के दौरान मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत कार्ड और किसान सम्मान निधि समेत विभिन्न योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली गई। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों, पुल निर्माण और नदी कटाव की समस्याएं भी रखीं। जिलाध्यक्ष ने इन समस्याओं को संबंधित मंचों पर उठाने का भरोसा दिया।बैठक में जिला महामंत्री मोहम्मद सरफराज आलम, मंडल अध्यक्ष प्रवेज आलम, पंचायत सदस्य अनवर आलम, मोहम्मद करीम, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद महताब समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment